फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity stolen will not get accepted on own

बिजली की चोरी खुद स्वीकारने पर नहीं मिलेगा दंड

Sat, 29 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 29 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करने वालों को दंडित होने से बचने और समन शुल्क से राहत पाने के लिए अपने जुर्म को विभागीय अफसरों के सामने खुद कबूल करना होगा। ऐसा करने पर न सिर्फ विभाग उनकी एफआईआर नहीं कराएगा। बल्कि मीटर बदलवाकर समन शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। बकाएदारों को राहत देने के लिए ऐमनेस्टी योजना 15 अप्रैल को शुरू की जा चुकी है। इसके तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में सौ प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके लिए सिर्फ एक हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ बकाएदारों की फेहरिस्त कम होगी, बल्कि बिजली चोरी को भी रोका जा सकेगा। इसी क्रम में अब एक और राहत बिजली चोरी करने वालों को दी गई है। उनको विभागीय छापामारी के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना के अलावा कानूनी कार्रवाई से भी जूझना पड़ता है। अगर कोई स्वत: बिजली चोरी करने की बात विभागीय अफसरों से कबूल करेगा। ऐसे में उसको काफी मदद विभाग की ओर से मिलेगी। अधिशासी अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि मीटर में गड़बड़ी या बिजली चोरी करने की बात को उपभोक्ता को अपने प्रार्थना पत्र में लिखकर देना होगा। इसके बाद विभाग उस पर एफआईआर नहीं कराएगा। उसका तत्काल मीटर चेंज कराया जाएगा। उससे समन शुल्क भी नहीं वसूला जाएगा। अन्यथा विभागीय छापामारी में पकड़े जाने पर कोई छूट नहीं मिलेगी।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed