फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   electricity problem

फाल्ट के बाद तार टूटा, कई इलाकों की बत्ती गुल

Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
electricity problem
पीलीभीत। एक बार फिर फाल्ट के बाद तार टूटने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने विभागीय टीम को मौके पर भेजा और मरम्मत कराकर सप्लाई चालू कराई। मगर कुछ जगह बिजली आती-जाती रही। वहीं उपभोक्ताओं ने अफसर-कर्मचारियों पर संतोषजनक जवाब न देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

जर्जर संसाधनों की वजह से आए दिन शहरवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। बिजली गुल होने के बाद सर्वाधिक दिक्कत सही जवाब और जानकारी न मिलने की आती है। शनिवार को भी सुबह टनकपुर हाईवे से सटे निरंजनकुंज फीडर में फाल्ट के बाद हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, आंबेडकरनगर, सुभाष नगर, अशोक कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बिजली चली गई। इसकी सूचना मिलने पर अधिकारियों ने टीम को भेजा। मगर काफी देर तक कर्मचारी फाल्ट तलाशते रहे। बाद में फाल्ट मिलने पर उसे दुरुस्त किया गया। तब जाकर सप्लाई हो सकी। मगर सप्लाई ज्यादा देर तक नहीं आ सकी और आवाजाही बनी रही। कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। फाल्ट के पीछे ओवरलोड को वजह माना जाता रहा। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से कुछ देर के लिए सप्लाई बाधित हुई थी। उसकी मरम्मत कराकर सप्लाई सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed