{"_id":"5d79470f8ebc3e93be6333fd","slug":"electricity-pilibhit-news-bly3758260137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों की वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों की वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली की बढ़ी दरों और अन्य समस्याओं के विरोध में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
व्यापारियों का कहना था कि पहले ही बिजली की दरें कई बार बढ़ाई जा चुकी हैं। इससे उपभोक्ता परेशान थे। अबकी बढ़ी दरों ने लोगों का बजट ही बिगाड़ दिया है। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वाने, झूल रहे बिजली के तारों को सही कराने, बिल जमा करने को अतिरिक्त काउंटर खुलवाने, 24 घंटा बिजली सप्लाई, अक्सर होने वाले फाल्टों से निजात दिलवाने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मुजफ्फर खान, जितेंद्र गुप्ता, अजमेर सिंह छीना, हरगोविंद बाजपेई, दुष्यंत शुक्ला, बंटू खां, इमरान, जावेद मंसूरी आदि थे। ब्यूरो