{"_id":"88292d7c280ba8c4c20770e631df3e4f","slug":"electricity-lines-will-be-shift-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हटेंगी ओवरब्रिज के पास से बिजली लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हटेंगी ओवरब्रिज के पास से बिजली लाइनें
पीलीभीत।
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगवां ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के साथ ही सेतु निगम ने विद्युत विभाग को इस क्षेत्र से गुजर रही बिजली लाइनें और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए विद्युत विभाग को 38 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन विद्युत विभाग ने लाइनों की शिफ्टिंग के लिए 72 लाख रुपये की मांग की थी। मांगी गई रकम में से आधी ही मिलने के कारण विद्युत विभाग ने लाइनें हटाने का काम शुरू नहीं किया। उधर, तेजी से चल रहे ओवरब्रिज निर्माण के काम में बिजली लाइनें बाधा बनने लगीं। दो दिन पहले ओवरब्रिज निर्माण में लगी एक क्रेन भी 11 हजार की लाइन पर पलट गई थी। ओवरब्रिज निर्माण में रोड़ा बन रही बिजली लाइनें शीर्षक से अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेकर डीएम ने सेतु निगम और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्यालय में तलब किया। दोनों से बातचीत की। दोनों की समस्या सुनने के बाद डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह को सेतु निगम से मिली धनराशि से क्रासिंग से आसाम रोड पर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण के बीच आ रही एक ओर की लाइनें हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेतु निगम के अधिशासी अभियंता वीके सेन से लाइनें हटने के बाद साइडों के सर्विस रोड को ठीक कराने को कहा है। डीएम ने कहा कि फिलहाल एक ओर की लाइनें हटवाई जा रही हैं। इस बीच शासन से बात कर सेतु निगम से शेष धनराशि भी बिजली विभाग को दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा ओवरब्रिज निर्माण में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन