{"_id":"b6fc2ae5b191b7c48ec8aa03822bbf4f","slug":"electricity-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष शिविर लगाकर बिजली विभाग ने वसूले 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष शिविर लगाकर बिजली विभाग ने वसूले 20 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशाषी अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि सातों ब्लॉकों पर एसडीएम की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। शिविरों में उपभोक्ताओं ने करीब 20 लाख रुपये की बकाया जमा की और 2200 नए कनेक्शन दिए गए। डीएम ने ब्लॉक मरौरी, ललौड़ीखेड़ा व बरखेड़ा में लगे शिविरों का जायजा लिया। शिविर में लोगों की काफी भीड़ रही।
बीसलपुर। ब्लॉक परिसर में लगे शिविर का उद्घाटन सीडीओ इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण किया। आवेदकों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे।
बिलसंडा। शिविर में 41 नए कनेक्शन कराने के लिए लोगों ने आवेदन किए। डीएम ओएन सिंह ने शिविर का औचक निरीक्षण किया और कम कनेक्शन होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जिनको नए कनेक्शन दिलाने और शिविर के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
शपथ पत्र और टेस्टिंग रिपोर्ट लेने पर हंगामा
पूरनपुर। पूरनपुर में लगाए गए कैंप में 750 लोगों ने कनेक्शन कराए। बिजली विभाग द्वारा शपथ पत्र, टेस्टिंग रिपोर्ट आदि की वसूली पर सपा नेताओं सहित कनेक्शन लेने आए कई लोगों ने हंगामा किया। एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर बाद में शपथ पत्र नहीं लिए गए। टेस्टिंग रिपोर्ट भी बाद में जमा कराने के निर्देश एसडीएम ने दिए।
कैंप में नगर के अलावा, माधोटांडा, घुंघचाई, शेरपुरकलां के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। नोटरी शपथ पत्र लेने और टेस्टिंग रिपोर्ट के नाम पर अवैध वसूली होने की शिकायत जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां, सपा नेता शकील सिद्दीकी आदि ने एसडीएम से की थी। एसडीओ ने बताया कि कैंप में 750 लोगों ने कनेक्शन कराए। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग रिपोर्ट अभी नहीं हुई है। कनेक्शन लेने वालों से बाद में नोटिस जारी कर टेस्टिंग रिपोर्ट जमा कराई जाएगी।