Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity cut off for hours in many localities

Pilibhit News: कई मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली

Fri, 10 May 2024 04:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for hours in many localities
शहर की स्टेडियम रोड पर बिजली केबल डालते कर्मी । संवाद
पीलीभीत। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बृहस्पतिवार को भी अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान होते रहे। सीएमओ कार्यालय के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ जाने से यहां भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। रोजाना दिन और रात के समय घंटों बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है।
यहां बुधवार रात से ही कटौती का सिलसिला शुरू हो गया, जो बृहस्पतिवार को दिन भर चलता रहा है। एकता नगर, स्टेडियम रोड पर रीवैंप योजना के तहत कराए जा रहे काम के चलते करीब तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा एकता नगर कॉलोनी में भी काफी देर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से सीएमओ कार्यालय, तहसील व अन्य इलाके प्रभावित हुए। इसके अलावा शहर के अवध नगर कॉलोनी, खकरा फीडर, सीएमओ ऑफिस, आयुर्वेदिक कॉलेज रोड, जेपी रोड, तखान, खैरूल्ला शाह, पंजाबियान मोहल्ले में भी दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बंच केबल डालने के कारण गुल रही बिजली
बिलसंडा। नगर में नए लगे खंभों पर बंच लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी वजह से कई घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे गोला रोड पर 11 हजार की लाइन पर पेड़ की टहनियां आ जाने से उसकी छटाई करने के लिए दो घंटे बिजली बंद रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed