फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   electricity bill

2.17 करोड़ डकारे बैठा है बिजली विभाग

Thu, 08 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 08 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिजली किल्लत को देखते हुए चौबीस घंटे बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए स्वतंत्र फीडर की कवायद शुरू की गई थी। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अक्टूबर 2013 में स्वतंत्र फीडर की स्थापना को 2.17 करोड़ रुपये मध्याचंल विद्युत वितरण निगम को आवंटित भी कर दिए थे। इसके तहत रूपपुर कमालू सब स्टेशन से जिला अस्पताल तक हाईटेंशन बिजली लाइन डालकर 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर जिला अस्पताल में लगने थे। धनराशि मिलने पर मुख्य अभियंता बिजली ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर स्वतंत्र फीडर की स्थापना कराने के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उस दौरान इस पर कोई तवज्जो नहीं दी गई। इसको लेकर सीएमएस डा. आरसी शर्मा ने पिछले माह अधिशासी अभियंता को कई बार पत्र भी लिखे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली विभाग की हीलाहवाली के चलते स्वतंत्र फीडर की स्थापना का मामला अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


कई बार लिखा गया पत्र
स्वतंत्र फीडर की स्थापना को धनराशि तो जारी कर दी गई थी। इसको लेकर बिजली विभाग को कई बार पत्र भी भेजे गए, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

डॉ. आरसी शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल

स्टीमेट होगा रिवाइज
फीडर स्थापित करने को साल भर पहले बजट जारी किया गया था, लेकिन अब कई चीजों के दाम काफी बढ़ चुके हैं। स्टीमेट को रिवाइज किया जा रहा है।
पंकज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed