फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electric locomotive runs on railway track after loco trial

Pilibhit News: लोको ट्रायल के बाद रेलखंड पर दौड़ा विद्युत चलित इंजन

Wed, 03 Apr 2024 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Electric locomotive runs on railway track after loco trial
माला रेलवे स्टेशन पर मौजूद अ​धिकारी । फाइल फोटो
पीलीभीत। सीआरएस निरीक्षण के दौरान पीलीभीत-शाहगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच लोको इंजन को दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा था। अब मंगलवार की रात विद्युतीकरण कार्य को परखने के लिए विद्युत इंजन को दौड़ाया गया। अब इस रेलखंड पर जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन में ट्रेन संचालन को लेकर कोई सूचना आ सकती है।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहगढ़ के बीच आमान परिवर्तन का काम समाप्त होने के बाद 30 और 31 मार्च को सीआरएस निरीक्षण किया गया था। इसमें लोको इंजन को 110 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाया गया। सीआरएस निरीक्षण सही रहा था। सीआरएस की रिपोर्ट का अधिकारी इंतजार कर रहे हैं। अब इस रूट पर पीलीभीत से शाहगढ़ के बीच मंगलवार की रात विद्युत इंजन ने रफ्तार पकड़ी। यह ट्रायल भी सफल रहा।
विज्ञापन

दो ट्रायल से यह स्पष्ट है कि ट्रैक सही है। इतना सब होने के बाद अब जल्द ही ट्रेनों के संचालन की संभावना भी बढ़ गई है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। इस रेलखंड पर अब तक सभी प्रकार के ट्रायल हो चुके हैं, जो सफल भी रहे हैं। सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया मंगलवार की रात विद्युत चलित इंजन को दौड़ाया गया था। इंजन कहीं पर भी हिला नहीं। न ही करंट का प्रभाव छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed