{"_id":"5f664d468ebc3e9d9b47ce36","slug":"electrcity-problem-pilibhit-news-bly4204232186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ट्रांसफॉर्मर में खराबी, फिर टूट गए तार, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ट्रांसफॉर्मर में खराबी, फिर टूट गए तार, घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के तमाम दावों के बीच अघोषित कटौती की मार कम नहीं हुई है। खराबी के नाम पर दिन हो या रात, घंटों बिजली गुल रहती है। ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते पहले एकता नगर कॉलोनी के आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। फिर फाल्ट के बाद तारों के टूटने से दोबारा बिजली संकट गहरा गया। इन इलाकों के लोग 12 घंटे बिना बिजली गर्मी में परेशान हुए।
लंबे समय से बिजली की दिक्कत शहरवासियों की मुसीबत का सबब बनी हुई है। शासन स्तर से 24 घंटे सप्लाई के दावे किए जाते हैं। मगर ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब बिजली कटौती न होती हो। गांधी स्टेडियम रोड पर लगे 400 केवी ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे खराबी आ गई। इस वजह से एकता नगर, गांधी स्टेडियम रोड, मोहल्ला सुनगढ़ी समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली चली गई। रात भर स्थानीय उपभोक्ता गर्मी में हुई बिजली कटौती से परेशान हो गए। शनिवार सुबह भी जब सप्लाई शुरू नहीं हुई तो पावर कॉरपोररेशन के अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क साधा। तब अफसरों ने टीम को मौके पर भेजा, मगर ट्रांसफॉर्मर की खराबी दूर करने में ही काफी देर लग गई।
जैसे-तैसे मरम्मत के बाद दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। उपभोक्ता राहत महसूस कर ही रहे थे कि दोबारा दिक्कत हो गई। गौहनिया चौराहा पर फाल्ट होने पर दो तार टूट गए और बिजली चली गई। तार टूटने की सूचना मिलने पर दोबारा टीम भेजी गई और सुधार कराया। इस दौरान भी करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि गांधी स्टेडियम रोड पर ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। गौहनिया चौराहा पर तार टूटने से सप्लाई बाधित रही थी। मरम्मत कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई है।