{"_id":"66f84b18edc123736e07f9ea","slug":"election-will-be-held-for-97-posts-of-sugarcane-committee-delegate-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123203-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना समिति डेलीगेट के 97 पदों पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना समिति डेलीगेट के 97 पदों पर होगा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति में डेलीगेट पद के लिए 438 में 97 स्थानों पर तीन अक्तूबर को चुनाव होगा, यहां 17 डेलीकेट पद के लिए किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया तो 324 पदों पर एकल नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। बता दें कि शुक्रवार को जांच में 39 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। इस पर कुछ प्रत्याशियों ने हंगामा भी किया।
सहकारी गन्ना समिति में डेलीगेट के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकनों की सूची चस्पा की गई। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों ने गलत ढंग से नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। समिति में चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी नितिन दीक्षित का एकल नामांकन होने से उनका निर्विरोध डेलीगेट बनना तय हो गया।
उनकी सीट से चार लोगों ने नामांकन दाखिल किए गए थे। जिसमें तीन के नामांकन निरस्त हो गए। प्रत्याशियों ने गलत ढंग से नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाया। एसडीएम / चुनाव अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि डेलीगेट के 438 पदों केे लिए 646 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे। 39 नामांकन विभिन्न कमियों के कारण निरस्त कर दिए गए। 607 नामांकन जांच में वैध पाए गए।
विज्ञापन
97 स्थानों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने पर तीन अक्तूबर को चुनाव होगा। जबकि 17 स्थानों पर कोई नामांकन न होने से पद रिक्त रह गए। उन्होंने गलत ढंग से नामांकन निरस्त करने के आरोप को निराधार बताया।
इधर, चीनी मिल में डेलीगेट के लिए 113 पदों पर 143 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। यहां भी 13 स्थान रिक्त रह गए। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर और नाम वापसी एक अक्तूबर को होगी।