फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Election not tolerate disruptions: DM

चुनाव कार्य में अवरोध बर्दाश्त नहीं: डीएम

Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Election not tolerate disruptions: DM
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

 डीएम ने चुनाव प्रभारियों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, सभी प्रभारी अपनी जिम्मेदारी तत्परता से निभाए। चुनाव कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई या अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुई प्रभारी अधिकारियों की बैठक मेें एडीए अजयकांत सैनी ने चुनाव तैयारियों की जानकारी। कार्मिक प्रभारी सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने कहा कि प्रभारी अधिकारी आवश्यकता के अनुसार स्टाफ की डिमांड करें। डीएम ने कहा कि सभी प्रभारी अपनी टीम के साथ काम करें और जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है उसकी व्यवस्थाएं पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि बूथों का निरीक्षण कर एक बार फिर स्थिति का अवलोकन किया जाए साथ विद्यालयों के शिक्षकों से भी रिपोर्ट ली जाए। डीएम ने कहा कि यदि बूथों पर बताई गई जन सुविधाएं मौके पर नहीं पाई जाती तो संबंधित अधिकारी के साथ स्कूल के शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम एवं प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
सीएमओ की रिपोर्ट पर ही मिलेगी छुट्टी
चुनाव घोषणा होते ही अधिकारी कर्मचारी छुट्टी की जुगाड़ में लग गए हैं। कई ने तो अपने कार्यालय से नाम भेजवाने में ही खेल कर लिया जबकि कुछ सूची से नाम कटवाने को प्रयासरत हैं। बैठक में कर्मचारियों की छुट्टी की चर्चा होने पर डीएम ने कहा कि केवल मेडिकल अवकाश ही दिया जाएगा। इसके लिए सीएमओ के नेतृत्व में पैनल गठित किया जा रहा है। पैनल की रिपोर्ट के बाद आवश्यक होने पर भी चुनाव ड्यूटी से नाम काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ली ली जानकारी
जिले में चल रही विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने वीडियो कांफ्रेंस की। निर्वाचन आयोग के सलाहकार अतीक अहमद और जितेंद्र प्रताप ने चुनाव के लिए आवश्यक ईवीएम के बारे में जानकारी दी। इस पर एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया जिले में कुल 1427 बूथों के सापेक्ष 1724 कंट्रोल यूनिट और 2173 वैलेट यूनिट मौजूद है। यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक हो जाती है तो दूसरा वैलेट यूनिट मंगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed