फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   elecrricity

50 गांवों की 24 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 03 Feb 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
पीलीभीत/ पूरनपुर। लोगों को बिजली की अघोषित कटौती और फाल्ट से निजात नहीं मिल पा रही है। करीब 24 घंटे तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली सप्लाई लड़खड़ाई रही। उपकेंद्र के केबल बॉक्स में तकनीकी खराबी आने से पूरनपुर तहसील क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली करीब 24 घंटे ठप रही। वहीं शहर में गौहनिया चौराहा के पास कराई जा रही पेड़ों की छटाई के चलते सप्लाई घंटों बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा करते हैं। मगर फाल्ट और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। पूरनपुर के घुंघचाई उपकेंद्र के केबल बॉक्स में सोमवार दोपहर दो बजे खराबी आ गई। इसके बाद सब स्टेशन से जुड़े घुंघचाई, सिमरिया, जितौरिया टांडा, दिलावरपुर, मोहब्बतपुर, कसगंजा, गरीबपुर बिल्हा, अजीतपुर ताल्लुके सिमरिया, मदारपुर समेत करीब 50 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोगों ने बिजली जाने की सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन के अफसरों और कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया, लेकिन सोमवार रात 10 बजे तक जब फाल्ट नहीं मिला। फिर घटना कोहरा छा गया, जिससे कर्मचारियों को लौटना पड़ा। दूसरे दिन मंगलवार सुबह कर्मचारी फिर फाल्ट तलाशने में जुट गए। फिर काफी मशक्कत के बाद केबिल बॉक्स में फाल्ट मिला। जिसे दोपहर करीब दो बजे ठीक किया जा सका। कहीं तब जाकर बिजली सप्लाई चालू की गई। फाल्ट की वजह से इलाके को लों को 24 घंटे बगैर बिजली के गंजारने पड़े।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में सुबह से बिजली आती-जाती रही। अपराह्न करीब तीन बजे टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है। इसके चलते आसपास के इलाकों की सप्लाई बंद रखी गई। इससे अशोक कॉलोनी, गांधी स्टेडियम रोड, मोहल्ला सुनगढ़ी, एकता नगर कॉलोनी, निरंजनकुंज कॉलोनी, अवध नगर आदि इलाकों में उपभोक्ता परेशान रहे। चार घंटे बाद सप्लाई शुरू की गई। इसके बाद भी कई बार बिजली आती जाती रही। उधर, बरखेड़ा में दोपहर में दो घंटे बिजली गुल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न आने से सोमवार पूरी रात अंधेरा छाया रहा। रोशनी के लिए लोगों को सरसों के तेल के दिए या मोमबत्ती जलाने पड़ी। तमाम लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। आए दिन खराबी रहती है, इसका सुधार होना चाहिए। - रामपाल, जितौरिया टांडा
कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। लगातार 24 घंटे बिजली न आने से काफी दिक्कत हुई। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन शाम को बिजली गायब रही। - राकेश कुमार, जितौरिया
अब अधिकांश घरों में बिजली जाने पर इमरजेंसी लाइटों का इस्तेमाल किया जाता है। 24 घंटे बिजली न आने से कुछ देर काम करने के बाद इमरजेंसी लाइटें बंद गईं। के बाद रात अंधेरे में गुजारने पड़ी।- सोनपाल, जितौरिया
बिजली सप्लाई ठप होने से मोबाइल चार्ज नहीं हो सके। इससे आपसी नेटवर्क कटा रहा। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाए। मोटर न चलने से पानी के लिए भी खासी दिक्कत हुई। - अनीस कुमार, जितौरिया

केबल बॉक्स में फाल्ट होने की वजह से घुंघचाई सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली गुल रही थी। फाल्ट बमुश्किल मिल सका था। इसकी मरम्मत के बाद सप्लाई चालू कर दी गई है। कर्मचारी बिजली जाने के बाद से ही लगे हुए थे। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed