{"_id":"699221e3c33186056f0403cb","slug":"elderly-woman-dies-in-her-home-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153841-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
कमलजीत कौर का फाइल फोटो
पूरनपुर। घर में परिजन की गैर-मौजूदगी में एक वृद्धा की संदिग्ध हालात मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में चारपाई पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी वृद्धा की पुत्री और दामाद से ली। फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
घटना हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर में शनिवार देर शाम की है। गांव निवासी कमलजीत कौर (60) पत्नी स्व. बाबा सिंह शाम को घर में अकेली घर में थीं। उनकी दत्तक पुत्री रंजीत कौर और दामाद पति हरसिमरन सिंह शाम को गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
रात करीब साढ़े नौ बजे पुत्री व दामाद के घर लौटने पर कमलजीत का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। उनका बिस्तर भी अस्त व्यस्त था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजीत कौर और उसके पति से घटना की जानकारी ली। फाेरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ प्रतीक दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। कमलजीत कौर के पति बाबा सिंह की करीब डेढ़ दशक पहले मौत हो चुकी है। कोई संंतान न होने से कमलजीत कौर ने कई साल पहले अपने भतीजे को गोद लिया था। करीब एक दशक पहले उसने चचिया ससुर की पुत्री रंजीत कौर को भी गोद ले लिया था। शादी होने के बाद रंजीत कौर अपने पति हरसिमरन सिंह के साथ कमलजीत कौर के पास ही रहती है। संवाद