{"_id":"662593269b8519e9ee0c08b4","slug":"eight-people-injured-in-collision-between-two-cars-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115110-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो कारों की भिड़ंत में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो कारों की भिड़ंत में आठ लोग घायल
विज्ञापन
बीसलपुर बरेली मार्ग पर दुर्धटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार । संवाद
बीसलपुर। बरेली मार्ग के भड़रिया मोड़ पर रविवार की दोपहर दो कारों में हुई आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
दियोरिया कोतवाली के गांव बेनीपुर के स्थायी और मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के हाल निवासी सूर्यप्रताप गंगवार रविवार को कार से बरेली से बीसलपुर आ रहे थे। कार में उनकी पत्नी ज्योति, मां चंद्रकली, पुत्र अर्थ प्रताप व युगार्थ सवार थे। उधर, दियोरिया कोतवाली के गांव सनगवां निवासी सुधांशु कार से बीसलपुर होकर बरेली जा रहे थे। कार में गांव के ही तेजपाल, दियोरिया कोतवाली के गांव मुड़िया न्यूरानपुर निवासी नन्हेपाल, थाना जहानाबाद के गांव हर चुईया निवासी बबलू और बरेली के थाना भुता के गांव नगीरामपुर निवासी विमल सवार थे।
रास्ते में भड़रिया मोड़ पर दोनों कारों में आमने -सामने की टक्कर गई। दोनों कारों में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।