फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eid-ul-Adha celebrated with respect and reverence

Pilibhit News: अदब-ओ-एहतराम से मनाई ईद-उल-अजहा

Tue, 18 Jun 2024 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha celebrated with respect and reverence
बीसलपुर में ईद उल अजहा की नमाम अदा करते नमाजी । संवाद
पीलीभीत। जिले भर में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अदब-ओ-एहतराम से मनाया गया। शहर में ईदगाह समेत मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। अन्य इलाकों में भी ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन


नमाज के लिए मुकर्रर वक्त पर पहुंचने के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। मस्जिदों में तय वक्त पर सुबह से ही ईद-उल-अजहा की नमाज शुरू हुई। शहर की ईदगाह में नमाज अदा करने को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उलमा ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है।
विज्ञापन

मैदाने अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी। वह उनका इम्तिहान था। इसलिए आज के दिन कुर्बानी करने का हुक्म है। उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ फरमाई। नमाज के बाद सभी एक दूसरे के गले मिले। सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में इमाज हाजी हाफिज सलीम खान ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। सपा नेता तौफीक अहमद कादरी, नादिर रजा बरकाती, हाजी लाडले, नोमान अली वारसी आदि मौजूद रहे।
नगर की मस्जिद गरीब नवाज में हाफिज नाजिम रजा नूरी, मस्जिद गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, मस्जिद गुलिस्ताने रजा में हाफिज अशफाक ताबिश, शाहजी मस्जिद में हाफिज हसीब, साबरी मस्जिद में हाजी हाफिज जाकिर खान नूरी, मस्जिद सिद्दिक-ए-अकबर में मौलाना जावेद खान बरकाती ने नमाज अदा कराई। मस्जिदों में मुल्क और अमन तरक्की की दुआएं की गईं। इसके अलावा शेरपुरकलां सहित अन्य कई गांवों में भी बकरीद पर नमाज अदा की गई।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उसके बाद घरों में बकरों की कुर्बानियां दी गईं। नगर में मुसलमानों के प्रतिष्ठान बंद रहे। नगर के दोनों ईदगाहों के पास मेले भी लगे। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित सभी छह ईदगाहों और 46 मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा हो गई है। रसिया खानपुर,पहाड़गंज, दौलतपुर हीरा रोहनिया , चठिया सेवाराम, मिघौना, करमपुर माफी, टिकरी, इटारोड़ा,टेहरी, दियोरिया,गंझाड़ी, मीरपुर वाहनपुर, चुर्रासकतपुर, महादेवा, मुसेलि, आदि स्थानों पर भी त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुरक्षा के लिहाज से इन सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
कलीनगर। नगर की ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। माधोटांडा में जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, नूरी मस्जिद के अलावा डगा, सुखदासपुर गांव की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर उलमा ने नमाज से पूर्व हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की जीवनी पर रोशनी डाली। कलीनगर में चेयरमैन राजेश भारती ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
जहानाबाद। बीच वाली मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज़ मौलाना सद्दाम ने पढ़ाई। उसके बाद क़स्बे की ईदगाह में सुबह 8 बजे जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना राक़िब ने ई-उल-अजहा की नमाज़ पढ़ाई। जिसमें हज़ारों की तादाद में नमाज़ी मौजूद रहे। नमाज़ के बाद कुतबा पढ़ा गया। नायब तहसीलदार सदर और प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद राजीव शुक्ला पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव विक्रमपुर स्थित मस्जिद में सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की गई। पौटा कलां, खमरिया पंडरी में ईदगाह पर सुबह 9 बजे जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद असलम कादरी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर प्रधान गुलशेर अंसारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इमाम अली शाह, पूर्व प्रधान शाजिद शाह, सदस्य इम्तियाज अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे। बरखेड़ा के ईदगाह में सुबह 8:30 पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने नमाज अदा कराई। यहां पर नगर पंचायत की तरफ से पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामबिहारी भोजवाल, पूर्व चैयरमैन हाजी जमील अहमद, असलम कुरैशी, बशीर अहमद, नफीस अहमद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मझोला। मस्जिद के मौलाना मोहम्मद तौफीक राजा ने सुबह 7:30 बजे वार्ड नंबर 5 में स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करवाई। इस मौके पर सलीम इदरीसी, अकबर अली, युसूफ खान, अब्दुल बशीर, नफीस सलमानी , लियाकत सलमानी, रहीश, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

अमरिया। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ अब्दुल माजिद ने ईद की नमाज़ अदा कराई। इसके अलावा छोटी मस्जिद में मौलाना एजाज़ अहमद, सुनहरी मस्जिद में कारी सलीक अहमद, हाजी पुरा मस्जिद में हाजी अब्दुल कदीर अहमद, टांडा मस्जिद में मौलाना इंतकाब अहमद, गौसिया मस्जिद में कारी नसीम अहमद, मुशाहिदी मस्जिद में मौलाना तारिक रज़ा मिस्वाही, ढेरम मस्जिद में हाफिज़ कमालउद्दीन, हर्रायपुर मस्जिद में हाफ़िज़ अफरोज हुसैन, उदयपुर मस्जिद में हाफिज़ गुलाम यासीन, पिंजरा मैसेज में मौलाना सुलेमान, धुंदरी मस्जिद में हाफिज़ अब्दुल माजिद, सुकटिया मस्जिद में हाफ़िज़ मोहम्मद रेहान, करगैना मस्जिद में मौलाना गुलाम नबी, मुंडलिया गौसू में सय्यद रिहान कादरी, फरदिया मस्जिद में सय्यद फरहान मियां ने ईद की नमाज़ अदा कराई।

बीसलपुर में ईद उल अजहा की नमाम अदा करते नमाजी । संवाद

बीसलपुर में ईद उल अजहा की नमाम अदा करते नमाजी । संवाद

बीसलपुर में ईद उल अजहा की नमाम अदा करते नमाजी । संवाद

बीसलपुर में ईद उल अजहा की नमाम अदा करते नमाजी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed