फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Efforts to ensure uninterrupted flow of Gomti River are in full swing in Pilibhit

Pilibhit News: गोमती नदी में अविरल धारा बहाने की कवायद तेज, उद्गम स्थल पर खोदाई का काम शुरू

Wed, 06 May 2026 02:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 06 May 2026 02:25 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में गोमती नदी के उद्गम स्थल पर सफाई कार्य पूरा होने के बाद खोदाई का काम भी शुरू हो गया है। बुधवार को विधायक और डीएम ने संयुक्त रूप से खोदाई कार्य का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Efforts to ensure uninterrupted flow of Gomti River are in full swing in Pilibhit
विधायक और डीएम ने किया कार्य का शुभारंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में गोमती नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रयास अब तेज हो गए हैं। बुधवार को गोमती उद्गम स्थल पर सफाई कार्य पूरा होने के बाद खोदाई का काम शुरू कर दिया गया। इस कार्य का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से उद्गम स्थल के निकट किया। इस दौरान स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


करीब 42 किलोमीटर की गोमती सीमा में अविरल धारा बहाने के उद्देश्य से दस दिन पहले अभियान शुरू किया गया था। इसी क्रम में अब खोदाई कार्य शुरू होने से परियोजना को गति मिली है। इसके साथ ही शारदा सागर खंड की ओर से उद्गम स्थल तक पानी पहुंचाने की कवायद भी प्रारंभ कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसके लिए माधोटांडा रजवाहा से पहले से खोदे गए नाले की सफाई और मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोमती के पुनर्जीवन को लेकर हो रहे इन प्रयासों से क्षेत्रीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि यदि योजना सफल रही तो गोमती नदी में फिर से अविरल जलधारा बह सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed