फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   EE PWD by the old sewer inspection

पीडब्ल्यूडी के ईई ने किया पुराने नाले का निरीक्षण

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
EE PWD by the old sewer inspection
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
ड्रमंड कॉलेज को जलभराव से बचाने की कवायद तेज
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन भी रहे ईई के साथ


ड्रमंड कॉलेज समेत दो कॉलोनियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के साथ माधोटांडा रोड स्थित पुराने नाले का निरीक्षण किया। तय हुआ कि पट चुके इस नाले को पहले खोदा जाएगा। इसके बाद इसका लेबल चेक किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो नाले का निर्माण कर इससे पानी का निकास किया जाएगा।

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कुछ सालों से हो रहे जलभराव को लेकर इसके मैदान में फैक्ट्री की राख डालकर इसको ऊंचा किया गया। अब इस पर मिट्टी डाली जानी शेष है, लेकिन मिट्टी डालने के बाद अन्य स्थानों पर जलभराव की आशंका के चलते पालिका प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अफसर परेशान है। कुछ दिन पहले डीएम मासूम अली सरवर ने कॉलेज का दौराकर अफसरों को इस समस्या का समाधान ढूंढने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप रस्तोगी ने जेई के साथ माधोटांडा रोड के बायें किनारे पर बने पुराने कच्चे नाले का रेलवे क्रासिंग तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला कई स्थानों पर पटा मिला। अधिशासी अभियंता ने अन्य अभियंताओं के साथ विचार विमर्श कर तय किया कि इस नाले को कब्जा मुक्त कराने के बाद खोदा जाएगा। फिर इसका लेबल निकाला जाएगा। यदि लेबल पानी निकास के माफिक पाया गया तो इसका निर्माण कर इसे रेलवे लाइन के किनारे बने नाले से जोड़ दिया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि माधोटांडा रोड पर बने नाले का निरीक्षण किया गया है। अब मामला डीएम के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed