फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से

Sun, 05 Mar 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। बेसिक विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 20 मार्च से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं शुरू होंगी। 24 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं में जनपद में 227485 बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 1503 है। इनमें से 294 कंपोजिट, 932 प्राथमिक और 277 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें नगर के क्षेत्र में 17 स्कूल चल रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 227485 है। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने जनपद स्तर पर परिषदीय स्कूलों में परीक्षाओं के आदेश जारी कर दिए हैं। 20 से 24 मार्च के बीच में कराई जाएंगी। परीक्षा को लेकर समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम की देखरेख में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के प्रश्नपत्र बनाए जाएंगे। बीएसए ने टीम के सदस्यों का निर्धारण कर दिया है। छह मार्च से प्रश्नपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 18 मार्च से पूर्व ही विद्यालयों में प्रश्नपत्रों का वितरण कराया जाएगा। इसके बाद 20 से 24 मार्च के बीच में परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 26 से 30 मार्च के बीच में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परीक्षाफल बनाया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया जाएगा।

--
परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी। दूसरी पाली में दोपहर साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।
- अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed