{"_id":"614e2b578ebc3e0dd716931a","slug":"education-pilibhit-news-bly4607622115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बने शिक्षक, बच्चों से हल कराए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बने शिक्षक, बच्चों से हल कराए सवाल
विज्ञापन
सुनगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का पढ़ाते डीएम पुलकित खरे।संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए शुक्रवार को डीएम ने शहर के दो प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम से बच्चों से गणित के सवाल हल कराए।
शुक्रवार सुबह सुबह नौ बजे गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय सुनगढ़ी में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पहले मिशन कायाकल्प के कार्यों, शिक्षा की गुणवत्ता सहित विभिन्न मानकों की जांच की। विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति की जांच के दौरान समस्त विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित पाए गए। चौकी मंशा सिंह विद्यालय में अध्यापिका श्रीमती मंजू सिंह व शिक्षामित्र आरती सक्सेना अवकाश पर मिली। इसके बाद सुनगढ़ी स्कूल में क्लास रुम में जाकर बच्चों की बेंच पर बैठ गए और शिक्षकों के पढ़ाई के तरीके को देखते रहे। फिर अचानक खुद उठकर शिक्षक के द्वारा बच्चों को हल कराए जा रहे गणित के सवाल श्यामपट पर लिखते हुए क्लास के बच्चों से हल करने के लिए कहा। इस दौरान रिया, मोनिका, मोहित गणित व उपासना, राय कुमार, कीर्ति से हिन्दी के प्रश्न पूछे जाने पर सही जवाब दिया। बच्चों के सवाल का सही जवाब देने पर शिक्षकों को बधाई देते हुए उसे और सुधारने के लिए प्रयास करने को कहा। इसके बाद डीएम ने विद्यालयों में शौचालय व हैण्डवाश में पानी की उपलब्धता की जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय चौकी मंशा में पानी व बच्चों के हाथ धुलने हेतु साबुन आदि व्यवस्था न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय, बच्चों की खेल सामग्री, पेयजल व्यवस्था, पोषण क्यारियां, रसोईघर, शिक्षक डायरी व बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की गई।
स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। कायाकल्प के काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्य फोकस परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर हैं। - पुलकित खरे, डीएम