फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

राम काव्यपाठ में यशवर्धन मिश्रा ने मारी बाजी

Mon, 13 Sep 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में जिला स्तरीय श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता-2021 का आयोजन गूगल मीट के जरिए किया गया। जिला संयोजिका पल्लवी सक्सेना व प्रतियोगिता संयोजक सुमित सक्सेना ने बताया कि जनपद के 59 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय श्रीराम के जीवन दर्शन व उनकी महिमा का वर्णन रहा। प्रतियोगिता में यशवर्धन मिश्रा को प्रथम, जीजीआईसी की छात्रा शीतल सोनकर को द्वितीय व वैभव अवस्थी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बीसलपुर निवासी पूर्णिमा सक्सेना चतुर्थ व उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा की शिक्षिका विजेता पंचम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागी सुरम्य पाराशरी द्वारा श्रीराम के बाल सौंदर्य का वर्णन करते हुए रचना प्रस्तुत की गई। यशी गुप्ता ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित विनय पत्रिका में उद्धरित रचना प्रस्तुत की। दामिनी शर्मा ने कहा कि मैं राम पर कहूं मेरी क्या बिसात है, राम नाम पर टिकी यह कायनात है। इसके अलावा प्रतियोगियों ने राम के बाल जीवन, शबरी प्रसंग, वन प्रवास, सेतु निर्माण आदि जीवन प्रसंगों से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को राममय कर दिया। छोटी बच्चियों अर्निमा व प्रेक्षा सक्सेना ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को खुश कर दिया। राष्ट्रीय कवि संगम के ब्रज प्रांत की संरक्षिका प्रख्यात कवियित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी व प्रांतीय प्रतियोगिता संयोजक मोहित सक्सेना, योगेंद्र पाल व लखीमपुर खीरी से शिप्रा खरे ने कार्यक्रम में जुड़कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. सुनीता सक्सेना, उपाधि महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार व विद्या मंदिर से सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षक शशिकांत मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी अमित शर्मा, जीजीआईसी की शिक्षिका डॉ. मंजू सिंह, नीतू सिंह समेत जीजीआईसी, अंगूरी देवी, रामा इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा आदि के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed