फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

जिले के दो शिक्षकों को गोरखपुर में आज मिलेगा एडूलीडर्स यूपी अवार्ड

Thu, 02 Sep 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। मिशन प्रेरणा के तहत बेहतर गतिविधि करते हुए प्रगति देने वाले जिले के दो शिक्षकों को गोरखपुर में होने वाले राज्य स्तरीय सेमिनार में उन्हें एडूलीडर्स यूपी अवार्ड से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

दो सितंबर को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में होने वाले राज्यस्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार और एडूलीडर्स यूपी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले से मिशन प्ररेणा की गतिविधियों को कुशल क्रियान्वयन, नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता, स्मार्ट क्लास जैसी तकनीकों का प्रयोग कर स्कूल को नई पहचान देने पर मरौरी ब्लॉक के सैदपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अनीता विश्वकर्मा और पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुर माधोपुर के सहायक अध्यापक वीरेंद्र प्रताप सिंह का नाम चयनित हुआ। नवाचारी शिक्षकों के समूह एडूलीडर्स यूपी ने ऑनलाइन किए गए आवेदनों के माध्यम से उनका चयन किया गया है। दोनो शिक्षक गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जहां उन्हें एडूलीडर्स यूपी अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed