फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

परिषदीय विद्यालयों में शुरू होगी बिटिया की बगिया

Sat, 28 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। जिले के परिषदीय स्कूलों में बिटिया की बगिया बनाई जाएगी। इसमें अमरूद, अनार, नीबू समेत विभिन्न प्रकार के फूल, मौसमी पोषण युक्त सब्जियां लगाई जाएंगी। एक दिन 226 बगिया नामक अभियान एक सितंबर को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए। डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में बिटिया की बगिया नाम से पोषण वाटिका स्थापित करने के लिए एक दिन 226 बगिया नामक अभियान एक सितंबर को संचालित करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत जनपद के ऐसे 226 परिषदीय विद्यालय जिनमें आंगनबाड़ी के साथ बाउंड्रीवॉल बनी हुई है उनमें बिटिया की बगिया नाम से पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी। इसमें अमरूद, अनार, नींबू विभिन्न प्रकार के फूल, मौसमी पोषण युक्त सब्जियां लगाने का कार्य किया जाएगा। बिटिया की बगिया में तैयार पोषण युक्त सामग्री का आगामी दिनों में उपयोग विद्यालय के मिडडे मिल में किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की बेटियों को भावनात्मक रूप से जोड़ना है।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सितंबर को जनपद के पांचों ब्लॉकों में अभियान एक साथ प्रारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालयों की सबसे छोटी बिटिया द्वारा पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया जाएगा। बिटिया की बगिया पोषण वाटिका की देखरेख का कार्य भी विभिन्न कक्षाओं की बेटियों को सौंपा जाएगा। नियमित पौधों की देखभाल करते हुए वे उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। साथ ही साथ नियमित निगरानी के लिए संबंधित विद्यालय के अध्यापक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जाएगा। पोषण वाटिका की स्थिति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि 28 व 29 सितंबर को उपलब्ध कराई गई विद्यालयों की सूची के अनुसार निरीक्षण कर स्थान का चयन का फोटो व पोषण वाटिका के लिए आवश्यक पौधों व मजदूरों का आकलन कर सूचना उपलब्ध कराएं। 31 अगस्त की शाम तक पौधों की उपलब्धता व समस्त तैयारियां सुनिश्चित की जाए। अभियान के अंतर्गत विकासखंड अमरिया में 53, बीसलपुर 59, पूरनपुर 39, बिलसंडा 19, मरौरी में 56 विद्यालयों में बिटिया की बगिया नाम से पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी। सबसे सुंदर बिटिया की बगिया स्थापित करने वाले प्रथम 10 विद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारी को विद्यालयों में नामित करते हुए उनकी देखरेख में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
एक सितंबर को एक साथ 226 स्कूलों में बगिया शुरू की जाएगी। स्कूल की सबसे छोटी बिटिया के जरिये पौधरोपण कराया जाएगा। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed