फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

खंड शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण में सात शिक्षा मित्र, एक शिक्षक मिला गैरहाजिर

Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
education
पूरनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल को स्कूलों के औचक निरीक्षण में सात शिक्षा मित्र और एक शिक्षक गैरहाजिर मिले। नरायनपुर बुजुर्ग प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक और दो शिक्षामित्रों के गैरहाजिर होने के बाद भी इसकी रिपोर्ट न करने पर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण को लेकर लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी मदन लाल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि माधोटांडा के प्राथमिक स्कूल नंबर एक में शिक्षामित्र संध्या पांडेय, तबस्सुम खान गैरहाजिर मिलीं। नरायनपुर बुजुर्ग के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक अनिल कुमार, शिक्षा मित्र सुनीता कुमारी, रामगोपाल गैरहाजिर मिले। दो शिक्षा मित्र और एक शिक्षक के गैरहाजिर होने की सूचना न देने पर प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। गांव नवदिया टोडर के कंपोजिट स्कूल में शिक्षा मित्र रिंकी यादव पिछले तीन दिन से गैरहाजिर पाई गईं। गुलाबटांडा के उच्च प्राथमिक स्कूल में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। मगर टांडा गुलाबराय के प्राइमरी स्कूल में दोनों शिक्षा मित्र गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लोकेशन और शिक्षकों की गैरहाजिरी की सूचना एप पर लोड की गई।
विज्ञापन

चूक गए लापरवाह शिक्षक, मोबाइल ग्रुप नहीं आया काम
पूरनपुर। आधुनिकता की दौड़ में जहां अफसर निरीक्षण कर ऑन लाइन रिपोर्ट कर रहे है। कई शिक्षक भी निरीक्षण को लेकर सतर्क रहते हैं। मोबाइल के बढ़े चलन अन्य लोगों की तरह कुछ शिक्षकों ने भी व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। किसी अफसर के निरीक्षण को निकलने की भनक लगने पर आनन फानन में इसकी जानकारी ग्रुप में वायरल करनी शुरू कर दी जाती है। ताकि साथी शिक्षक निरीक्षण को लेकर अलर्ट हो जाएं। मगर बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सावधानी पूर्वक किए गए औचक निरीक्षण में कई शिक्षामित्र और शिक्षक आखिर गैरहाजिर पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed