फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

नई कवायद : छह माह में बनेगा प्रेरक ब्लॉक

Wed, 17 Feb 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को ऊर्जावान बनाने और उनकी दक्षता बढ़ाने को प्रेरक मिशन की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत जिले में पहले एक प्रेरक विद्यालय बनाया जाएगा। इसी तर्ज पर जिले के विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय के रूप में तैयार किया जाएगा। छह माह में एक ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाया जाएगा। सरकार की ओर से एक संस्था प्रेरक विद्यालयों के बच्चों की दक्षता की जांच करेगी। जांच में खरा उतरने के बाद प्रेरक विद्यालय, प्रेरक ब्लॉक और प्रेरक जनपद के खिताब से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं। इसके तहत न केवल परिषदीय स्कूलों की काया में बड़ा सुधार किया जा रहा है बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। जनपद में 1503 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 2.97 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के प्रयास चल रहे हैं। प्रेरणा ज्ञानोत्सव 100 दिनी अभियान भी शुरू होने वाला है। इसे लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई के हुए नुकसान की भरपाई करने को शुरू किया जा रहा है। इधर, अब शासन ने बच्चों की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरक मिशन की शुरूआत की है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने इसको लेकर दशा निर्देश जारी किए हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपक जायसवाल के मुताबिक जनपद के परिषदीय स्कूलों में इस योजना को ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रेरक मिशन के तहत पहले एक ब्लॉक का चयन किया जाएगा। ब्लॉक के एक विद्यालय को प्रेरक विद्यालय के रूप में तैयार किया जाएगा। इसी तर्ज पर पूरे ब्लॉक के विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय के रूप में तैयार किए जाएंगे। एक ब्लॉक पूरा होने के बाद दूसरे ब्लॉक में योजना को शुरू किया जाएगा। प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए शिक्षकों को छह माह का समय दिया जाएगा। खास बात यह है कि जनपद के कई परिषदीय विद्यालय पहले से ही प्रेरक विद्यालय के रूप मेें विकसित हो चुके हैं। ये विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए एक मिसाल के तौर पर देखे जा रहे हैं। वहीं प्रेरक ब्लॉक बनाने की दिशा में भी दो ब्लॉक पहले से ही डटे हुए हैं। विभागीय अफसरों को उम्मीद हैं कि पीलीभीत प्रदेश का पहला प्रेरक जनपद बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शासनादेश प्राप्त हो चुका है। स्कूलों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव की जल्द शुरूआत की जाएगी। मिशन प्रेरक को लेकर भी जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू कराया जाएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद को प्रदेश का पहला प्रेरक जनपद बनाने की पूरी तैयारी चल रही है।
- चंद्रकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed