{"_id":"600db5a98ebc3e2f7e66b31a","slug":"education-pilibhit-news-bly4349565147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद चयनित शिक्षकों को आज होगा स्कूलों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद चयनित शिक्षकों को आज होगा स्कूलों का आवंटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में दूसरे चरण में चयनित 600 शिक्षकों को डेढ़ माह बाद विद्यालय आवंटन किया जाएगा। अभी तक यह चयनित शिक्षक बीएसए कार्यालय में हाजिरी दे रहे थे। ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया 25 एवं 27 जनवरी को बीएसए कार्यालय में होगी। इसमें सबसे पहले दिव्यांग महिला व पुरुष को स्कूल आवंटित होगा। इसके बाद अन्य शिक्षकों को स्कूल का ऑनलाइन विकल्प देने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रोजेक्टर के जरिए विद्यालयों की सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके तहत प्रथम चरण में 194 शिक्षकों का चयन कर उन्हें स्कूल आवंटित किए जा चुके हैं। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में काउंसलिंग के बाद 600 शिक्षकों का चयन कर इन सभी को पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र दिए गए। इधर इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तो थमा दिए गए, मगर शासन से कोई आदेश न आने से इन सभी शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन नहीं किया गया था। करीब डेढ़ माह से यह सभी चयनित शिक्षक रोजाना बीएसए कार्यालय में हाजिरी दे रहे थे। इधर शासन ने चयनित शिक्षकों के स्कूल आवंटन को हरी झंडी दे दी है। शासन ने चयनित शिक्षकों को 25 एवं 27 जनवरी को स्कूल आवंटन करने के आदेश जारी किए है। विभाग के मुताबिक शासनादेश के अनुसार दिव्यांग महिला को मिले गुणांक के आधार पर 25 जनवरी को सबसे पहले विद्यालय का आवंटन होगा। विद्यालय आवंटन के दौरान दूसरे क्रम पर दिव्यांग पुरुषों को रखा गया है। सहायक अध्यापक भर्ती में मिले अंकों के आधार पर महिला शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन तीसरे क्रम पर किया जाएगा। महिला शिक्षकों के विद्यालय आवंटन के बाद 27 जनवरी को पुरुष शिक्षकों को उनकी मेरिट के आधार पर विद्यालय का आवंटन होगा। शिक्षकों को आवंटित विद्यालय में चार फरवरी तक कार्यभार ग्रहण करना होगा।
शासन के निर्देशानुसार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया 25 एवं 27 जनवरी को होगी। 25 जनवरी को दिव्यांग महिला व पुरुष को स्कूल आवंटित होगा। इसके बाद अन्य महिला शिक्षकों को स्कूल का ऑनलाइन विकल्प देने का मौका मिलेगा। 27 को पुरुष शिक्षकों को स्कूल आवंटन किया जाएगा। - चंद्रकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी