फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, सीडीओ पहुंचे

Thu, 22 Aug 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले में युवाओं की खासी भीड़ उमड़ी। मेले में 69 युवाओं को रोजगार मिला वहीं 61 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए।
विज्ञापन

शहर के आईटीआई कैंपस स्थित सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का शुभारंभ सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने किया। मेले में अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई। जिन अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन ऑनलाइन नहीं किया उनके लिए ऑफ लाइन आवेदन करने को हेल्प डेस्क लगाई गई। मेले में सीडीओ रमेशचंद्र पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने सभी काउंटरों का निरीक्षण किया। रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड के लिए 85 अभ्यर्थियों, ग्रेविन जेनेटिक्स लिमिटेड के लिए 98 और एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सिस्टम के लिए 103 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार में 69 युवाओं का चयन किया गया। वहीं 61 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक अनिल पाठक, राजेश चंद्र, प्रधान सहायक राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक यशवंत सिंह, रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed