फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

115 शिक्षकों ने काउंसलिंग में लिया हिस्सा, तीन रहे गैरहाजिर

Sun, 18 Aug 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। जिले के इंग्लिश मीडियम स्कूलों से नॉन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पद स्थापन को लेकर हुई काउंसलिंग में 115 शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। वहीं तीन शिक्षक गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में 105 प्राइमरी स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश स्कूलों में अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। अब इन स्कूलों से हिंदी मीडियम के शिक्षक को हटाया जाना है। पदस्थापन को लेकर 118 शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। नामांकन के सापेक्ष रिक्त पदों को लेकर शनिवार को ब्लॉक वार काउंसिलिंग हुईं। शिक्षक शिक्षिकाओं ने डॉयट प्राचार्य एमएस सिद्दीकी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपने पदस्थापन वाले स्कूलों का चयन किया। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि काउंसलिंग में 118 के सापेक्ष 115 शिक्षकों ने भाग लिया। तीन शिक्षक गैरहाजिर रहे। मालूम हो कि यह काउंसलिंग 16 अगस्त को होनी थी, लेकिन कुछ शिक्षकों ने उक्त काउंसलिंग नियमविरुद्ध तरीके से होने का आरोप लगाया था। इसके बाद काउंसलिंग निरस्त कर दी गई थी। कमेटी में डायट प्राचार्य के अलावा बीएसए के अलावा जीजीआईसी की प्रधानाचार्या बबिता रानी, खंड शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र वर्मा मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed