{"_id":"314cc4422552e9caf74bfa817566ec41","slug":"education-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास में भी हो रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास में भी हो रुचि
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास में भी रुचि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल युवा पढ़ाई कम से कम करना चाहते हैं और नौकरी अच्छी से अच्छी प्राप्त करना चाहते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है। मुख्य अतिथि ने कहा कि अच्छी नौकरी प्राप्त करने के लिए युवाओं को काफी मेहनत से पढ़ाई करनी होगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. आरपीएस यादव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अलबेले सिंह, इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के काउंसलर डॉ. उमेश गौतम, राजकीय महाविद्यालय मिर्जापुर के प्राचार्य डॉ. वीएस राघव, राजकीय महाविद्यालय, आंवला (बरेली) की प्राचार्या डॉ. रजनी वाजपेई और राजकीय महाविद्यालय बरेली की प्राचार्या डॉ. प्रीति गौतम आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं को नौकरी के अलावा रोजगार करने को भी प्रेरित किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने और संचालन डॉ. पवन त्रिवेदी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय द्वारा बेरोजगारी एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास विषय पर प्रकाशित कराई गई पत्रिका का विमोचन भी किया। समारोह में महाविद्यालय की स्वाति, कमला, नागेश और मालती आदि छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन