फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eco farming model helps farmers, bike will not start if the driver is not wearing a helmet

Pilibhit News: ईको फार्मिंग मॉडल से किसानों की मदद, चालक के हेलमेट न पहनने पर स्टार्ट नहीं होगी बाइक

Wed, 18 Dec 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eco farming model helps farmers, bike will not start if the driver is not wearing a helmet
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में  ईको फार्मिंग सिस्टम मॉडल की जानकारी देते विद्यार्थी संवाद
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मॉडल के जरिये छुट्टा पशुओं से फसलों के बचाव के उपाय बताए। सड़क हादसों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण की सीख भी दी। सीडीओे केके सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में जिले के सभी बोर्डों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान मॉडलों के साथ प्रतिभाग किया। 106 प्रतिभागियों के मॉडल का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ 15 मॉडल का चयन किया गया। इन मॉडलों के प्रतिभागी दिसंबर के अंत में होने वाली मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जिले की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

15 में से पांच मॉडलों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ। प्रथम पुरस्कार में पांच हजार रुपये, द्वितीय में तीन हजार, तृतीय में दो हजार व एक-एक हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार की नकद धनराशि दी गई। तकनीकी निर्णायक समिति में डॉक्टर हरिशंकर मिश्रा, यज्ञ प्रकाश आर्य, रवि प्रकाश श्रीवास्तव और लक्ष्मीकांत शर्मा रहे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के उद्देश्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों के मॉडल को मिला पुरस्कार

चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र विपिन श्रीवास्तव ने प्रथम, बेनहर गुरुकुल पीलीभीत की छात्रा सनोवर प्रीत कौर और संजीव मिश्रा ने द्वितीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका कुमारी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र अनुज कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज शेर मोहम्मद पीलीभीत की छात्रा अलशिका फातिमा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा नैना कश्यप, वैष्णवी, सोनी, सुमित कुमार, राज सिंह यादव, गौरव शर्मा, ज्येष्ठ प्रकाश, मोहम्मद दाइम ,विशाल, राहुल, अनमोल सिंह, कनक, निशांत शर्मा और अवनीश कुमार ने चयन सूची में क्रमशः 6 से 15 तक स्थान प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

फोटो: 19
पशु के तार छूते ही बजेगा अलार्म

पूरनपुर की अकाल एकेडमी के विद्यार्थी आर्यन पटेल और अनमोल सिंह का ईको फ्रेंडली फार्मिंग सिस्टम किसानों के लिए काफी मददगार होगा। इस मॉडल में बताया गया कि किसानों के खेत के चारों ओर तार के जरिये बाड़बंदी की जाएगी। छुट्टा पशु जैसे ही इस तार से टकराएगा, रोशनी के साथ तेज अलार्म बजेगा। आवाज सुनकर जानवर खुद ही खेत से भाग जाएगा। इस तार को छूने पर पशुओं को भी चोट नहीं आएगी।




फोटो: 21
हेलमेट ट्रोन से थमेगी सड़क हादसों की रफ्तार

परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद जिले की सड़कों पर अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट के ही दिखते हैं। हेलमेट न पहना होने की वजह से हादसे में जान जाने का खतरा ज्यादा होता है। बेनहर स्कूल की सनोबर और संजीव का मॉडल बाइक चालकों को हेलमेट लगाने को प्रेरित करेगा। छात्रों ने मॉडल का नाम हेलमेट ट्रोन दिया है। इसमें खास तरह का सेंसर लगाया गया है। हेलमेट लगाने पर ही बाइक स्टार्ट होगी। अल्कोहल रखा होने पर भी बाइक स्टार्ट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed