फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   earthquake

मंगलवार को फिर डोली धरती, दहशत में लोग

Wed, 13 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 13 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
earthquake
नेपाल से सटे तराईवासी 25 अप्रैल को आए भूकंप का अभी भूल भी नहीं पाए थे कि मंगलवार दोपहर आए भूकंप ने जिले में एक बार फिर हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ नुकसान की खबर जिले से नहीं आई मगर दोबारा भूकंप आने से लोग ज्यादा भयभीत दिखाई दिए। मंगलवार को दोपहर करीब 12.38 बजे भूकंप के झटके करीब 25 सेकेंड तक महसूस हुए। भूकंप के झटके महसूस होते ही शहर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

दुकानों के भीतर मौजूद ग्राहक और व्यापारी सड़कों की ओर दौड़ पड़े। घरों में मौजूद लोग भी बाहर निकलकर सड़कों पर आ खड़े हुए। आनन फानन में भूकंप की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। स्कूल कॉलेजों में हड़कंप मच गया। बच्चों को कक्षाओं से निकालकर मैदान व अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि कुछ स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई। वहीं तमाम अभिभावक आशंका के चलते स्कूलों में जा पहुंचे। स्कूलों से घरों की ओर जा रहे बच्चे सहमे दिखाई दिए। सरकारी कार्यालयों, बैंकों आदि में कामकाज ठप पर अधिकारी कर्मचारी बाहर आ गए। तमाम लोग मोबाइल फोन के जरिए दूसरे शहरों में भूकंप की स्थिति की जानकारी लेते देखे गए। जैसे-जैसे समय बीता, अफवाहों का बाजार भी गरम होता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारा थाने के लिंटर में पड़ी दरार
जिले में मंगलवार को आए भूकंप से कहीं कोई अनहोनी होने की सूचना तो नहीं मिली, लेकिन हजारा थाने पर भूकंप का असर दिखाई दिया। एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि थाने के कार्यालय भवन के लिंटर में दरार पड़ी है। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिसकर्मियाें को बाहर कर दिया गया था। क्षेत्र में अन्य किसी स्थान पर कोई घटना होने की सूचना नहीं मिली है।
बीसलपुर। मंगलवार दोपहर करीब 20-25 सेकेंड तक आए भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। बैंक शाखाओं से लोग बाहर निकलकर भागे। कुछ ही देर में टेलीविजन पर देश के विभिन्न स्थानों पर आए भूकंप के झटकों के समाचार प्रसारित होने लगे। लोगबाग टीवी से चिपके दिखाई दिए।

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सेंट जोसेफ स्कूल, स्वामी एजूकेशनल पब्लिक स्कूल, पजावा के प्राइमरी स्कूल सहित कई स्कूलों में बच्चों को आनन-फानन में भवन से निकालकर मैदान में एकत्र किया गया। तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी मैदान में पहुंचे। शेरपुरकलां, घुंघचाई, कसगंजा, जोगराजपुर,  भगवंतापुर, अमरैयाकलां, शाहगढ़ आदि क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप से जिले में कहीं कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। तीनों तहसीलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- आलोक कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed