{"_id":"a1192573620bd201c787fa63481c9e71","slug":"earth-flower-eating-father-daughter-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती के फूल खाने से पिता पुत्री की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती के फूल खाने से पिता पुत्री की हालत बिगड़ी
Purnpur
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड प्वाइजनिंग से गांव सुआबोझ निवासी 39 वर्षीय राजेंद्र और उसकी 16 वर्षीय पुत्री कुसुमलता की हालत बिगड़ गई। उल्टी और बेहोशी होने पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
राजेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पत्नी रामदेई, पुत्री कुसुमलता, छोटी पुत्री सत्यवती को साथ लेकर सिरसा जंगल किनारे अपने धान के खेत में नराई करने गया था। समीप स्थित जंगल के किनारे धरती के फूल दिखाई देने पर उसने और उसकी पुत्री कुसुम ने सब्जी बनवाने को कुछ धरती के फूल तोड़ लिए। राजेंद्र ने बताया कि कुछ फूल उसने और उसकी पुत्री ने कच्चे खा लिया। शेष सब्जी बनवाने को घर ले आए। घर में दाल-रोटी खाई। खाना खाने के बाद दोनों की हालत खराब हो गई। पिता-पुत्री को उल्टियां होने के साथ बेहोशी आने लगी। राजेंद्र ने बताया कि खाना खाने के कुछ देर बाद उन दोनों को उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। इस पर परिवार वाले दोनों को सीएचसी लाकर भर्ती करा दिया। सीएचसी के डॉ. कमरउजमा ने बताया कि पिता-पुत्री की हालत फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी है। इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन