फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Earlier governments used to feed biryani to terrorists: Yogi

पहले की सरकारें आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थीं : योगी

Wed, 10 Apr 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Earlier governments used to feed biryani to terrorists: Yogi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा, पहले आपका वोट जब गलत हाथों में जाता था तो भ्रष्टाचार में संलिप्त, सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने और देश के अंदर उपद्रव कराने वाली सरकारें बनती थीं। अन्नदाता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सरकारें आती थीं।




मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपने वोट की कीमत को समझा और आज बदलते हुए भारत को देख रहे हैं, जो एक पिछलग्गू देश से वर्ल्ड पाॅवर बन रहा है। अब देश में सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान है। विकास की बड़ी परियोजनाएं भी हैं। गरीब कल्याण की योजनाओं का तो कोई सानी ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed