फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   duty in board exams of teachers of basic education will not be mendatory

बेसिक शिक्षक अनिवार्य रूप से नहीं करेंगे बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी

Wed, 10 Feb 2016 08:11 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
duty in board exams of teachers of basic education will not be mendatory
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा कक्ष निरीक्षकों के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बोर्ड परीक्षा के दौरान हर साल ही परिषदीय  विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। इससे अधिकतर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित रहता है। शासन ने परिषदीय विद्यालयों में 14 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी अनिवार्य रूप ने नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश में कहा कि यदि बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षकों की जरूरत पड़ती है तो डीआईओएस को पहले यह प्रमाणपत्र देना होगा कि परीक्षा में राजकीय, एडेड व वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इसके अलावा इन शिक्षकों की ड्यूटी पूरे परीक्षाकाल में न लगाकर मात्र अनिवार्य विषयों की तिथियों में ही लगाई जाएगी। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक ही शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed