फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dussehra celebrated in schools, burnt effigies of Ravana

स्कूलों में मनाया दशहरा, रावण के पुतले भी फूंके

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dussehra celebrated in schools, burnt effigies of Ravana
स्कूलों में मनाया दशहरा, रावण के पुतले भी फूंके - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व स्कूल कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने लीलाओं का मंचन किया। इसके साथ ही प्रतियोगिताएं भी हुईं।

लिटिल एंजिल्स में कार्यक्रम का शुभारंभ विमला अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। छात्र छात्राओं ने पौराणिक कथाओं पर नाटिका का मंचन किया। अंत में रावण के पुतले का दहन हुआ। इसका बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने बच्चों को दहशरा का महत्व बताया। लार्ड कृष्ण स्कूल में विजयी दशमी पर्व मनाया गया। बच्चों की टीमों ने रामलीला के अलग अलग भागों का मंचन किया। रामजन्म से लेकर रावण वध तक की लीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुए कार्यक्रम में निदेशक आरके धवन ने भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला। जबकि बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, दुर्गा, भरत, शत्रुध्न का रूप धारण किया। साथ ही मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। प्रधानाचार्य चारू धवन ने बच्चों को दशहरा पर्व की जानकारी दी। शैमरॉक किरन स्कूल में पुतला दहन कर विजयी दशर्मी पर्व मनाया गया। अध्यापकों ने दहशरा के बारे में जानकारी दी इससे मिलने वाली शिक्षा को जीवन में उतराने की सलाह दी। अंत में हुए रावण वध का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। स्प्रिंगडेल कॉलेज में भी दहशरा पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने रामलीला का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका सरोज जागेता ने दीप प्रज्वलन कर किया जबकि छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में भी दहशरा धूमधाम से मनाया गया। नन्हें मुन्नों ने रामलीला का मंचन किया साथ ही डांडिया कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा और प्रबंधक देवेंद्र छाबड़ा ने बच्चों को दशहरा की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed