{"_id":"6585cd27c2ac337c5505bed4","slug":"during-checking-a-fine-of-rs-2-lakh-was-collected-from-the-drivers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-9661-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चेकिंग में वाहन चालकों से दो लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चेकिंग में वाहन चालकों से दो लाख का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
चेंकिग करते एआरटीओ । स्रोत - एआरटीओ
पीलीभीत। एआरटीओ ने अमरिया मार्ग पर एसडीएम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड वाहन समेत स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने अमरिया एसडीएम अजीत प्रताप सिंह के साथ अमरिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान उत्तराखंड से रेता, बजरी लाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान तीन ओवरलोड वाहनों को सीज करते हुए उनसे 85 हजार, 81 हजार और 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा ड्रंक ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों की भी चेकिंग की गई। इसमें तीन वाहन चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पाए गए। इनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
वहीं एचएमएस स्कूल की मैजिक पर 22 बच्चे बैठे मिले। इस पर वाहन का चालान करते हुए स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न लगने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। अमरिया रोड पर की गई चालान की कार्रवाई के चलते उस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों में खलबली मची रही।