{"_id":"586942ea4f1c1bd606eec99a","slug":"dunlop-crushed-by-the-death-of-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"डनलप से कुचलकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डनलप से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा घारम में डनलप से कुचल कर अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। गांव निवासी कल्लूराम मौर्य ने बताया कि वह और उनके भाई 60 वर्षीय नत्थूलाल रविवार को सुबह डनलप लेकर खेत पर गन्ना लेकर जा रहे थे। रास्ते में सामने से अचानक आए नीलगाय को देखकर डनलप में लगे बैल चौंक गए और तेजी से भाग पड़े। इससे डनलप पलट गया और नत्थूलाल नीचे दब गए। डनलप का पहिया उनकी गर्दन से उतर जाने से नत्थूलाल की मौत हो गई। कल्लूराम घायल हो गए। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्लूराम की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
विज्ञापन