फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dule canal made from sand, hang payments

रेत से बनवाए नहर के डौले, भुगतान लटका

Fri, 24 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 24 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर की दोनों पटरियों को मजबूत करने के नाम पर मिट्टी की जगह रेत से डौले बनवा दिए गए। यह कार्य अधिशासी अभियंता ने अपने चहेते ठेकेदार को दिलाया था। अब इसका भुगतान कराने को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। सहायक अभियंता द्वारा कार्य दुरुस्त न होने तक बिल न बनाने की हिदायत पर दोबारा डौलों को दुरुस्त किया जा रहा है। बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर में पहले दस करोड़ की लागत से सिल्ट सफाई कराने के नाम पर बड़ा खेल खेला गया। सिल्ट सफाई के नाम पर खानापूर्ति करने के बाद नहर के दोनों ओर डौले बनाने का कार्य किया गया। बताते हैं कि लाखों की लागत से होने वाला यह कार्य अधिशासी अभियंता ने अपने चहेते ठेकेदार को दिया था। ठेकेदार ने मौके का फायदा उठाकर डौलों को मिट्टी की जगह रेत से बना दिया। इस पर स्थानीय अभियंताओं ने एतराज जताया तो ठेकेदार के प्रतिनिधि द्वारा सर्विस मार्ग के किनारे नहर की पटरी से मिट्टी उठवाकर जहां-तहां डौलों पर डलवा दी गई। मिट्टी उठान के दौरान हुए गड्ढों को रेत से भर दिया गया। इस बीच स्थानीय अभियंताओं ने नाराजगी जताई गई तो उन्हें ठेकेदार को मंत्री का आदमी कहकर चुप करा दिया गया। इधर, बिलों के भुगतान का नंबर आया तो सहायक अभियंता ने कार्य सही ढंग से न होने तक बिल बनाने से साफ इंकार कर दिया गया। इस पर अधिशासी अभियंता ने आला अफसरों से जुगाड़ कर मुजफ्फरनगर में तैनात सहायक अभियंता जयपाल सिंह को बाइफरकेशन में अतिरिक्त चार्ज का आदेश करा लिया। मगर जयपाल सिंह आने पर सहायक अभियंता बलवीर सिंह ने चार्ज देने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर काफी तनातनी हुई थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने दुबारा सहायक अभियंता बलवीर सिंह ने गड़बड़ी वाले स्थानों पर मरम्मत कराने की बात कही। डौलों रि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति का खेल शुरू कर दिया गया है। रेत से बने डौले अखिरकार कब तक साथ देंगे, यह मामला सिंचाई विभाग में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed