{"_id":"68754f4f8d0eb498d80450f4","slug":"due-to-the-storm-electricity-supply-of-six-villages-on-the-edge-of-the-forest-including-two-feeders-of-sherpur-was-cut-offtranslate-fromenglish-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139727-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आंधी में शेरपुर के दो फीडरों समेत जंगल किनारों के छह गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आंधी में शेरपुर के दो फीडरों समेत जंगल किनारों के छह गांवों की बिजली गुल
Tue, 15 Jul 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से शेरपुर विद्युत उपकेंद्र के इंद्रानगर, भगवंतापुर, हरीपुर फीडर और चंदिया हजारा सहित जंगल किनारे के छह गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगर की बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ाई रही।
रविवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा में शेरपुर विद्युत उपकेंद्र के गांव भगवंतापुर, गुलड़िया खास, कंजाखेड़ा, टांडा छत्रपति, नवदिया, पताबोझी, भवानीगंज, कान्हाटांडा, गुलहड़ा, पिपरिया जयभद्र, मोहम्मदपुर की आपूर्ति बाधित रही। वहीं इंदिरानगर फीडर में पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर सहित आसपास गांव की, इसके अलावा शारदा नदी और जंगल किनारे के गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, धु्रव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ठप बिजली आपूर्ति को दूसरे दिन भी सुचारु नहीं किया जा सका। इसके अलावा नगर की बिजली आपूर्ति रविवार शाम को करीब एक घंटा ठप रही। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर की बिजली आपूर्ति को रविवार शाम को ही सुचारु करा दिया गया। गांवों की ठप बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया जा रहा है।
ट्रांसफार्मर फुंकने के विरोध में किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर में ट्रांसफार्मर फुंकने के विरोध में कई उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मोहल्ला में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। जबकि 200 केवीए का लोड है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर फूंकने से मोहल्ला की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति भी नहीं मिल पाती। ज्ञापन में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की गई। धरना देकर प्रदर्शन करने वालों में नदीम खान अजहरी, मोहम्मद हनीफ, पप्पू, परवेज खां, समीर, अकरम, फैजान, लल्ला, सोनू, रामचंद्र, इरशाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
माधोटांडा में रात भर अंधेरे और गर्मी से जूझे लोग
कलीनगर। आंधी चलने से माधोटांडा उपकेंद्र की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। रविवार रात गुल हुई आपूर्ति सोमवार दोपहर बाद तक बहाल नहीं हो सकी। इससे करीब 50 हजार आबादी वाले गांव में रात भर अंधेरा छाया रहा। इसके अलावा उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए। विभागीय अफसरों का कहना है पेड़ गिरने से लाइन में फाल्ट की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। फाल्ट में सुधार के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। संवाद