फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to the dispute, the body could not be buried for hours

Pilibhit News: विवाद के कारण घंटों दफन नहीं हो सका शव

Wed, 14 Aug 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Due to the dispute, the body could not be buried for hours
पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन करते लोग।संवाद
पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द में कब्रिस्तान के विवाद में बुजुर्ग का शव घंटों दफन नहीं हो सका। जानकारी पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से वार्ता की। बाद में सभी लोग शव को गांव से बाहर दूसरे कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक करने पर राजी हो गए, जिस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव निवासी नदीम, प्रधान के पति रामकिशोर, शहंशाह, जावेद अली ने दो लोगों पर बुजुर्ग बुंदन शाह के शव को सुपुर्दे खाक करने से रोकने का आरोप लगाया। तहसील पहुंचे लोगों ने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को मामले की जानकारी दी। इस पर उन्होंने सभी लोगों को कोतवाली भेज दिया, यहां मामला न निपटने पर फिर सभी को तहसील भेज दिया गया। तहसील में लोगोंं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोग गांव लौट आए और बुजुर्ग के शव को लेकर कब्रिस्तान पहुंचे। यहां एक बार फिर विवाद हो गया। जानकारी पर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों वार्ता के बाद भी शाम सात बजे तक विवाद नहीं निपट सका। जहां एक पक्ष जमीन पर अपना दावा कर रहा था तो दूसरे पक्ष का कहना था कि जमीन कब्रिस्तान की ही है। अंतत: आबादी से बाहर दूसरे कब्रिस्तान में शव को दफन करने पर दूसरा पक्ष राजी हो गया। जिस पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed