फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to repair work, there was no electricity in the city for more than five hours

Pilibhit News: मरम्मत कार्य के चलते शहर में पांच घंटे से ज्यादा बिजली गुल

Mon, 28 Oct 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Due to repair work, there was no electricity in the city for more than five hours
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर बिजली सही करते कर्मी।संवाद
पीलीभीत। ऊर्जा निगम के मरम्मत कार्य कराने से शहर में पांच घंटों से ज्यादा बिजली गुल रही। कुछ इलाकों में निर्धारित समय के बाद भी कटौती होने से उपभोक्ता परेशान रहे। बता दें कि अधिशासी अभियंता ने शनिवार को 132 केवीए उपकेंद्र पर कार्य होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

रविवार को कुछ इलाकों में मरम्मत कार्य के बाद पांच बजे आपूर्ति चालू कर दी गई, वहीं मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, तुलाराम, आवास विकास, कांशीराम कॉलोनी में निर्धारित समय के बाद भी कटौती जारी रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई बाधित रही थी। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो गई है।
-
समय से पहले काट दी गई बिजली
विभागीय अधिकारियों ने एक बजे से बिजली सप्लाई बाधित रहने की सूचना जारी की थी, लेकिन शहर के एकता नगर कॉलोनी में सुबह करीब 10 बजे से कटौती शुरू कर दी गई। जिससे यहां के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed