फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to lack of diarrhea ward, patients are being admitted to emergency

Pilibhit News: डायरिया वार्ड न होने से मरीजों को किया जा रहा इमरजेंसी में भर्ती

Wed, 21 Jun 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of diarrhea ward, patients are being admitted to emergency
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
मौसम बदलते ही डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त पीड़ितों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डायरिया वार्ड न होने की वजह से इन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
मौसम बदलने के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हुई है। इनमें अधिकतर को दवा देकर घर भेज दिया जाता है। गंभीर हालत होने पर भर्ती किया जाता है। अलग से डायरिया वार्ड नहीं होने के कारण इन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भूरे खां निवासी फिरोजी (60) को सोमवार की शाम से दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा न्यूरिया के रहने वाले शमशाद (50) को तीन से दिन से पेट दर्द की शिकायत थी, उल्टियां भी हो रहीं थीं । उन्हें मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास की रहने वाली अधिवक्ता शाहना को मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे डायरिया की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर थाना माधोटांडा के गांव जमुनिया खास के रहने वाले बाबूराम (65) को पेट में दर्द उठा, जिसके बाद दस्त शुरू हो गए जिला अस्पताल लाया गया। अब चारों मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
-
यह बरतें सावधानी
- धूप में कम जाएं। खासकर दिन में 12 से तीन बजे तक विशेष तौर पर ध्यान रखें।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीने पीयें।
- हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़ों को पहनें। धूप में निकलते समय गमछा, टोपी, छाता, धूप के चश्मे का प्रयोग करें।
- शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का प्रयोग न करें।
- खुले में कार्य करने वाले सिर को अच्छी तरह से ढक कर रखें।
- स्वास्थ्य खराब लगने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य दिखाएं।
- घर में लस्सी, नमक, चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ और आम के पानी का सेवन करें।
- जानवरों को छांव में रखें व उनके पानी का विशेष ध्यान रखें।
- अपने घरों को ठंडा रखे, पर्दे, शटर आदि का प्रयोग करें। रात मे खिड़कियां खुली रखें।
- धूप में खड़े वाहनों में बच्चों और पालतू जानवरों को न छोड़ें।

--
लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द संबंधी समस्या हो रही है। ऐसे किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
- रमाकांत सागर, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed