{"_id":"68b0a0e3c58cb1c89509d047","slug":"due-to-fault-on-nakatdana-feeder-15-thousand-consumers-lost-electricity-for-two-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142801-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नकटादाना फीडर पर फॉल्ट से दो घंटे गुल रही 15 हजार उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नकटादाना फीडर पर फॉल्ट से दो घंटे गुल रही 15 हजार उपभोक्ताओं की बिजली
Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश के चलते शहर के नकटादाना फीडर पर फॉल्ट होने से 15 हजार उपभोक्ताओं को दो घंटे से ज्यादा समय तक आपूर्ति नहीं मिल सकी है। इसके अलावा अन्य इलाकों में दिनभर कटौती का खेल चलता रहा।
शहर में नकटादाना फीडर पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे 33 केवीए के फीडर में बारिश के चलते तकनीकी समस्या आ गई। इससे आवास विकास, निरंजनकुंज, संजय रॉयल पार्क, एकता नगर, अशोक कॉलोनी सहित आस-पास इलाके के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना पर पहुंची टीम ने तुरंत ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, करीब दो घंटे के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। इसके बाद भी कटौती की सिलसिला जारी रहा। वहीं शहर के बाजार गेट फीडर पर भी उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही। शेरों वाली मठिया के पास फेस की समस्या होने से यहां करीब एक घंटे बाधित रही।
विज्ञापन
दुर्गा प्रसाद मोहल्ले में ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। देशनगर मोहल्ले में भी कई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। चावला चौराहे की ओर करीब एक घंटा आपूर्ति बाधित रही। वहीं शहर के मोहल्ला नई बस्ती, साहूकारा, तुलाराम, बख्तावर लाल, खैरुल्लशाह, मदीनाशाह, लाल रोड, स्टेशन रोड, बल्लभ नगर कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।