{"_id":"6657721636bc957edc051a4a","slug":"due-to-drain-cleaning-dirty-water-filled-on-the-road-pedestrians-and-traders-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117075-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाला सफाई के चलते सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर व व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाला सफाई के चलते सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर व व्यापारी परेशान
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार ।
पीलीभीत। बारिश से पूर्व नालों की तली झाड़ सफाई का काम जारी है। नाला सफाई के चलते नाले के एक हिस्से के पानी को मिट्टी डालकर रोक दिया गया है। इसकी वजह से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदे पानी से होकर निकलने में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्थानीय व्यापारियों को सांस लेना दूभर हो रहा है। पानी भरा होने की वजह से आस-पास के व्यापारी भी परेशान हैं।
शहर की स्टेशन रोड पर मधुवन कॉलोनी के पास बुधवार से नाले की सफाई का काम शुरू किया गया है। कार्य शुरू करने से पहले नाले में मिट्टी डालकर एक तरफ का पानी रोक दिया गया है। पानी रुका होने की वजह से गंदा पानी सड़क व आसपास के माेहल्लों की गलियों में भर गया है। इस भरे हुए पानी के बीच से गुजरने में राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
पैदल राहगीर व आसपास के मोहल्लेवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदे पानी की बदबू लोगों के घरों तक जा रही है। जलभराव से आसपास के व्यापारियों के व्यापार पर भी फर्क पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है अगर नाले की सफाई करनी ही थी तो एक दिन पूर्व मंगलवार को साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी की जा सकती थी, जिससे कि व्यापार पर प्रभाव नहीं पड़ता।
विज्ञापन
सड़क पर पानी भरा होने की वजह से व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है, नाले की सफाई एक दिन पहले साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी की जा सकती थी। -राजेंद्र कुमार सक्सेना, व्यापारी
गंदे पानी के साथ कीचड़ भी सड़क पर आ गई है, जिससे मोटरसाइकिल फिसलने का खतरा है। सड़क नीची होने की वजह से यहां जलभराव की समस्या अधिकतर बनी रहती है। -राहुल राजपूत, राहगीर
जलभराव के बारे में जानकारी नहीं मिली है, मौके पर दिखवाकर इसका निस्तारण कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी