{"_id":"6838aa179de33944c5030f94","slug":"due-to-damage-to-the-cable-box-5000-consumers-lost-their-electricity-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136863-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केबल बक्सा डैमेज होने से पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केबल बक्सा डैमेज होने से पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल
Fri, 30 May 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 30 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना फीडर स्थित 33केवीए का केबल बक्सा डैमेज होने से पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। वहीं रामलीला फीडर के 33केवीए का जंपर कटने से भी कई उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली।
शहर में आए दिन हो रहे फाल्ट से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बृहस्पतिवार को शहर के नकटादाना चौराहा स्थित उपकेंद्र के 33केवीए का केबल बक्सा तकनीकी खराबी के चलते डैमेज हो गया। जिससे यहां करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को दो घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल सकी।
वहीं रामलीला फीडर के 33केवीए पर लगा जंपर कट गया। इससे यहां करीब दो घंटे से ज्यादा बिजली प्रभावित रही। इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता इस संबंध में बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों से फोन कर जानकारी करते रहे, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल सकी। करीब दो घंटे के बाद सप्लाई शुरू हुई, लेकिन कटौती का सिलसिला जारी रहा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि केबल बक्सा डैमेज होने से दिक्कत आई थी। जिसे सही करा दिया गया।