Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   drunk brother-in-law created ruckus at birthday party in Pilibhit

Pilibhit News: जन्मदिन पार्टी में शराब पीकर पहुंचा देवर, कर दी ऐसी हरकत, भाभी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 14 Dec 2025 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 04:31 PM IST
सार

पीलीभीत में जन्मदिन पार्टी में शराब पीकर पहुंचे युवक ने हंगामा कर दिया। विरोध करने पर अपनी भाभी के बच्चों की पिटाई कर दी। आरोपी की पत्नी ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे महिला और उसके बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन
drunk brother-in-law created ruckus at birthday party in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के मोहल्ला खकरा में जन्मदिन पार्टी के दौरान घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी राम बेटी ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 12 दिसंबर को उनके पुत्र कृष का जन्मदिन था। घर पर परिजन और मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान देवर हरीश शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर हरीश ने पुत्र कृष और पुत्री तानिया की पिटाई की। आरोपी की पत्नी संतोषी ने ईंट से उसके पैर पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। 
विज्ञापन


मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अमरिया: जमीन पर कब्जे के विवाद में महिला से मारपीट
अमरिया क्षेत्र के गांव माधोपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में उसका पुश्तैनी मकान बना है। इसके पास ही उसके नाम दर्ज खाली जमीन पड़ी है। 

आरोप है कि इसी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसके ही परिवार के नरेश कुमार, शिव स्वरूप, सचिन कुमार, शिवम कुमार और मोहित कुमार लगातार विवाद कर रहे हैं। आरोपी आए दिन गाली-गलौज करते हैं और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed