{"_id":"56fbe6194f1c1b2d5ff003c2","slug":"drummond-college-teachers-including-two-four-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रमंड कॉलेज के दो शिक्षकों समेत चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रमंड कॉलेज के दो शिक्षकों समेत चार निलंबित
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर संयुक्त निदेशक ने चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो शिक्षक ड्रमंड कॉलेज के हैं। जेडी की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए दूसरे जिलों को भेजा जाना था। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि इस कार्य के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक जयहिंद मौर्य और महेंद्र पाल सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया के नंदराम यादव तथा पौटा के सूरज सहाय को लगाया था। उन्होंने बताया कि उक्त सभी शिक्षक ड्यूटी के दौरान नदारद रहे। इस वजह से दो दिन तक ट्रक खड़ा रहा। लिहाजा उत्तर पुस्तिकाएं देरी से पहुंच सकी। डीआईओएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी रिपोर्ट संयुक्त निदेशक को भेजी गई। डीआईओएस ने बताया कि संयुक्त निदेशक ने मामले में घोर लापरवाही मानते हुए उक्त चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।