फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drizzle increased the humidity, people drenched in sweat

Pilibhit News: बूंदाबादी ने बढ़ा दी उमस, पसीने से तरबतर हुए लोग

Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the humidity, people drenched in sweat
बिलसंडा की मदन मोहन कॉलनी में भरा पानी।
पीलीभीत। रविवार सुबह और दोपहर में हुई बूंदाबांदी से धूप तो बेअसर रही, लेकिन उमस बढ़ गई। दोपहर में हल्की बौछार होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। जिले के कुछ हिस्सों में रात में हुई बारिश के चलते रविवार को मौसम बदला रहा।
विज्ञापन

मानसून की दस्तक के बाद अब बारिश शुरू हो गई है। इससे मौसम में गर्मी का एहसास कुछ कम हुआ। शनिवार की रात को जिले में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद रविवार को पूरे दिन लोग बारिश का इंतजार करते रहे। बारिश न होने से उमस से लोग परेशान रहे। वहीं बादल बने रहने के कारण धूप का असर कम देखा गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है। रात के समय जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई है।
विज्ञापन

00
हल्की बारिश में ही सड़क पर भरा पानी
बिलसंडा। हल्की सी बारिश में कस्बे की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कों पर पानी भर गया। बारिश होने से एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिली तो दूसरी जलभराव के चलते राह चलना मुश्किल हो गया। नगर पंचायत की मदन मोहन कॉलोनी में जलभराव का संकट छा गया। वहां के रहने वाले लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ा। चोक नालियां बारिश होने से उफना गईं। गंदा पानी बहकर सड़क पर एकत्र होने लगा। मुख्य मार्ग भी उखड़ गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिलसंडा की मदन मोहन कॉलनी में भरा पानी।

बिलसंडा की मदन मोहन कॉलनी में भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed