फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drivers protested by stopping the operation of e-rickshaws

Pilibhit News: ई-रिक्शा का संचालन बंद कर चालकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Sep 2024 05:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Drivers protested by stopping the operation of e-rickshaws
पूरनपुर में एकत्र होकर प्रदर्शन करते ई-रिक्शा संचालक और अन्य।संवाद
एसडीएम ने सोमवार को समस्या सुनने का दिया आश्वासन, तब माने
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। प्रशासन की चेतावनी के विरोध में रविवार को कई चालकों ने ई-रिक्शा नहीं चलाए और सीओ कार्यालय के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने सोमवार को उनकी समस्या सुनने का आश्वासन दिया तब उन्होंने दोबारा ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया।
नगर में ई-रिक्शा की भरमार है। बेतरतीब तरीके से संचालन होने से जाम की समस्या बनी रहती है। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक यही स्थिति बनी रही है। पिछले दिनों कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक के अलावा कई बार लोगों ने अफसरों से ई-रिक्शा संचालन के लिए मार्ग तय करने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर पांच दिन पूर्व प्रशासन की ओर से बगैर पंजीकरण के चल रहे ई-रिक्शा पर रोक लगाने को लेकर एनाउंस कराया गया। जिसमें 31 अगस्त के बाद बगैर पंजीकरण के ई-रिक्शा न चलाने की चेतावनी दी गई। इसके विरोध में रविवार को कई ई-रिक्शा चालक सीओ कार्यालय के समीप साबरी आहाता मैदान पर एकत्र हुए। रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, जिला पंचायत सदस्य के पुत्र संजय खान, मास्टर रेहान अहमद मौके पर पहुंचे। ई-रिक्शा चालकों का कहना था कि संचालन बंद होने से परिवार के पालन पोषण की समस्या आएगी।

प्रांतीय व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने बताया कि एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला से समस्या को लेकर वार्ता के लिए समय मांगा गया है, उन्होंने सोमवार को उनकी समस्या सुनने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी मिलने के बाद चालकों ने ई-रिक्शा का संचालन फिर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed