फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drain construction left incomplete, dirty water filling up in PHC and block office

Pilibhit News: अधूरा छोड़ दिया नाला निर्माण, पीएचसी और ब्लॉक कार्यालय में भर रहा गंदा पानी

Sun, 16 Jun 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Drain construction left incomplete, dirty water filling up in PHC and block office
ललौरीखेड़ा में नाला अधूरा होने से सड़क पर भरा गंदा पानी । संवाद
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा में ठेकेदार की ओर से नाला निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। अधूरा नाला बनने से गंदा पानी हाईवे पर दुकानों, ब्लाॅक कार्यालय और पीएचसी में भर रहा है। गंदा पानी भरा होने से आए दिन लोग उसमें फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत-बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा में हाईवे किनारे पानी भर रहा था। इसको लेकर करीब दो साल पहले एनएचआई की ओर से पुलिस चौकी से ब्लॉक कार्यालय तक नाले का निर्माण एक ओर कराया गया था। ठेकेदार ने करीब 500 मीटर नाला बनाने के बाद काम को बंद कर दिया था। एक साल से नाला ऐसे ही अधूरा पड़ा हुआ है। इस वजह से पानी हाईवे पर ही भरा रहता है।
विज्ञापन

यहां से गुजरने वालों के साथ गंदगी और बदबू से दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं। यही नहीं हाईवे पर भारी वाहन आने के कारण पैदल गुजरने वाले लोग किनारे जाने के प्रयास में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। लोगों ने कई बार नाला पूरा कराने के लिए अधिकारियों को पत्र दिया। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
बोले लोग लापरवाही से चोटिल हो रहे राहगीर
फोटो 22-
अधूरा नाला होने से दुकानदारों का बहुत नुकसान हो रहा है। रास्ता बंद है और सड़क पर पानी भरने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। - रामचंद्र गंगवार
.....
फोटो 23-
करीब एक साल से नाला अधूरा पड़ा है। ब्लॉक खंड कार्यालय के सामने जलभराव बना हुआ है। वहां से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। पानी भरने से व्यापार भी चौपट हो रहा। ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं।- रमेश चंद्र

.........
वर्जन
बरेली हाईवे पर नाला निर्माण एनएचआई की ओर से कराया गया है। वह उनके अधीन नहीं हैं।- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएच

ललौरीखेड़ा में नाला अधूरा होने से सड़क पर भरा गंदा पानी । संवाद

ललौरीखेड़ा में नाला अधूरा होने से सड़क पर भरा गंदा पानी । संवाद

ललौरीखेड़ा में नाला अधूरा होने से सड़क पर भरा गंदा पानी । संवाद

ललौरीखेड़ा में नाला अधूरा होने से सड़क पर भरा गंदा पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed