अजगर ने पौन घंटे रोके रखा आवागमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाइफरकेशन-रमनगरा मार्ग पर विशालकाय अजगर की दस्तक से करीब पौन घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे राहगीरों में हड़कंप मचा रहा। बराही जंगल से निकलकर करीब दस फिट लंबा अजगर बृहस्पतिवार सुबह वाइफरकेशन-रमनगरा मार्ग पर आ पहुंचा। इस बीच दो बाइक सवारों की निगाह अजगर पर पड़ी तो वह चुपचाप बाइक रोककर वापस हो गए। कई अन्य वाहन संचालकों ने भी अजगर को देख रुकना ही मुनासिब पहुंचा। अजगर को मार्ग से हटता न देख कुछ राहगीरों ने हिम्मत कर अजगर को पेड़ों की टहनियों से हटाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्तत के बाद राहगीरों के हटाने पर अजगर वहां से हटा। इसको लेकर करीब पौन घंटे तक मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रहा।